पहली ही पोस्टिंग में घूस मांगती दिखी यूपी में महिला ड्रग इंस्पेक्टर, हुई सस्पेंड
शामली (यूपी) में एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान स्टोर संचालक से घूस मांगते हुए वीडियो सामने आने के बाद निधि पांडेय नामक ड्रग इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है। वीडियो में मेडिकल संचालक से निधि 'मुझसे बार्गेनिंग (मोलभाव) मत कर...बनिया नहीं हूं मैं...जितना पैसा बताया है निकाल' कहती दिखीं। बकौल रिपोर्ट्स, यह निधि पांडेय की पहली पोस्टिंग थी।