पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज बिहार जाएंगे PM मोदी, स्वागत में नहीं बजेगा ढोल-बाजा
पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहार के मधुबनी जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान पीएम मोदी के स्वागत में ढोल-बाजा नहीं बजेगा और उन्हें फूल-माला नहीं दिए जाएंगे। बकौल रिपोर्ट्स, पहले खुली जीप से पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंच पर लाने की योजना थी।