पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्‍मीर घाटी में मौजूद 14 लोकल आतंकियों की सूची हुई जारी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने कश्‍मीर घाटी में मौजूद 14 लोकल आतंकवादियों की सूची जारी की है। लिस्ट के मुताबिक, इनमें से 8 आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा, 3 आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और 3 आतंकवादी हिज़बुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए हैं। सेना ने शनिवार को पुलवामा और कुलगाम में कुछ आतंकियों के घरों को आईईडी ब्लास्ट में ध्वस्त किया।

Load More