पहलगाम आतंकी हमले के बाद दुनिया के किन नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से की PM मोदी से बात?
पहलगाम के आतंकवादी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस सहित दुनिया के कई नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर घटना की निंदा की है। इनमें ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज़, इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर शामिल हैं।