पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के दौरे से पहले बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को निर्धारित बिहार दौरे से पहले पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस की सभी इकाइयों को अत्यधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। प्रधानमंत्री, पंचायती राज दिवस पर मधुबनी से देशभर की ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे।