पहलगाम आतंकी हमले के बाद मृत शख्स के पास बैठी पत्नी की हृदयविदारक तस्वीर आई सामने
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में आतंकी हमले में मारे गए एक शख्स के पास बैठी पत्नी की हृदयविदारक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। इस हमले में फिलहाल एक शख्स के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि कई पर्यटक घायल हैं। हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल के दौरे के लिए श्रीनगर रवाना हो गए हैं।