पहलगाम आतंकी हमले के बाद मिसाइल का परीक्षण करेगा पाकिस्तान: रिपोर्ट
एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने कराची के तट पर सतह-से-सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। परीक्षण कथित तौर पर आज (24 अप्रैल) और कल (25 अप्रैल) होगा। बकौल रिपोर्ट, भारतीय एजेंसियां इस घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रही हैं।