इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में रहने वाले लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सैफुल्लाह साजिद जट्ट उर्फ 'सैफुल्लाह कसूरी' को पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है जिसमें 2 विदेशी नागरिकों सहित 26 लोगों की मौत हुई। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शांगमंगा गांव के निवासी सैफुल्लाह को एनआईए ने 'कट्टर आतंकवादी' घोषित किया है। सैफुल्लाह के आईएसआई से करीबी संबंध हैं।