पहलगाम आतंकी हमले को लेकर इज़रायल में 'तेलंगाना असोसिएशन' ने निकाला कैंडल मार्च
इज़रायल के तेल अवीव में तेलंगाना असोसिएशन ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। असोसिएशन के सदस्यों ने आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या को लेकर भारत सरकार से ऐसी घटनाओं को नज़रअंदाज़ नहीं करने की अपील की है। उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया है।