पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एमपी उलेमा बोर्ड ने जारी किया पाकिस्तान के खिलाफ फतवा
ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड मध्य प्रदेश ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है। बोर्ड के एमपी के अध्यक्ष काज़ी सैयद अनस अली नदवी ने कहा, "इस्लाम किसी को मारना नहीं सिखाता...सरकार सख्त से सख्त कदम उठाए...हम तो कह रहे हैं कि पाकिस्तान को ही खत्म कर दीजिए...जो ऐसे नापाक मनसूबे बना रहा है।"