पहलगाम आतंकी हमले को लेकर झारखंड के मंत्री ने मांग लिया हिमाचल के CM का इस्तीफा
झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस्तीफा मांगा है। सामने आए वीडियो में मंत्री 'हिमाचल के सीएम को इस्तीफा देना चाहिए, वह अपने नागरिकों की सुरक्षा करने में विफल रहे' कहते दिखे। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई है।