पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत-पाक में जारी तनाव के बीच गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी
भारतीय शेयर बाज़ार में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 588.90 अंक गिरकर 79,212.53 पर बंद हुआ और निफ्टी 207.35 अंक लुढ़ककर 24,039.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कई एक्सपर्ट्स पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को गिरावट की वजह बता रहे हैं।