पहलगाम आतंकी हमले से आहत होकर बंगाल के टीचर ने छोड़ा इस्लाम धर्म
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आहत होकर पश्चिम बंगाल के स्कूल शिक्षक साबिर हुसैन ने इस्लाम छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा, "मैं किसी धर्म के खिलाफ नहीं हूं लेकिन बार-बार धर्म का इस्तेमाल लोगों को मारने और नफरत फैलाने के लिए किया जाता है।" उन्होंने अपने फैसले को लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।