पहलगाम आतंकी हमले से दुखी एमपी के शहाबुद्दीन बने श्यामलाल, कराया सुंदरकांड का पाठ
पहलगाम आतंकी हमले से आहत होकर इंदौर (एमपी) में शहाबुद्दीन नामक शख्स हिंदू धर्म अपनाकर श्यामलाल बन गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, श्यामलाल पहले हिंदू थे लेकिन एक दरगाह में सेवा करने व कव्वाली से प्रभावित होकर उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था। हिंदू धर्म दोबारा अपनाने पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित करने वाले श्यामलाल ने कहा, "मैं भटक गया था।"