पहलगाम की घटना का दुरुपयोग कर रही है BJP, फैला रही है अधिक नफरत: पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आरोप लगाते हुए कहा है, "बीजेपी अपने अधिकांश सोशल मीडिया हैंडल पर इस त्रासदी का दुरुपयोग देश में अधिक नफरत और ध्रुवीकरण फैलाने के लिए कर रही है।" उन्होंने कहा, "बीजेपी कार्टून बना रही है, राहुल गांधी (कांग्रेस नेता) व जवाहरलाल नेहरू (पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री) का नाम ले रही है।"