पहलगाम में आतंकी से बंदूक छीन रहे आदिल की दूसरे आतंकी ने चाकू से काट दी थीं उंगलियां
पहलगाम में पर्यटकों की जान बचाने के लिए एक आतंकी से बंदूक छीनने की कोशिश कर रहे आदिल को दूसरे आतंकी ने चाकू मारा था जिससे उनके हाथ की उंगलियां कट गईं थीं। वह गिर गए तो आतंकियों ने उन्हें 3 गोलियां मार दीं। आदिल ने आतंकियों से पूछा था कि वे बेगुनाहों को क्यों मार रहे हैं।