पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों की हत्या करने के लिए अपनाया ISIS का तरीका
रिपोर्ट्स के अनुसार, पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों की हत्या करने के लिए आतंकी संगठन आईएसआईएस के तरीके को अपनाया जिसमें आतंकियों ने पर्यटकों के सिर पर गोली मारी। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में ज़मीन पर कई शव और गोलियों के खाली खोखे पड़े हुए दिख रहे हैं। मंगलवार को हुए इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे।