पहलगाम में धर्म पूछ-पूछकर लोगों को मारा गया, हमने पाक में घुसकर आतंकियों को मारा: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से कहा, "पहलगाम में सीमापार से आए आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर लोगों को मारा था।" उन्होंने कहा, "हमने अपनी सेना को खुली छूट दे दी...हमारी सेना ने वह करके दिखाया...दुश्मन (पाकिस्तान) की धरती में सैकड़ों किलोमीटर घुसकर आतंकियों को मिट्टी में मिलाया। आतंकी इमारतों को खंडहर बना दिया।"