पहलगाम में पर्यटकों को बचाते वक्त मारे गए आदिल के परिजन को ₹5 लाख देगी महाराष्ट्र सरकार

पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों की जान बचाते समय मारे गए 20-वर्षीय सैयद आदिल हुसैन शाह के परिवार को महाराष्ट्र सरकार ₹5 लाख की सहायता देगी। उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शाह की बहादुरी से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है। गौरतलब है, आदिल ने हमले के दौरान एक पर्यटक को बचाने और आतंकवादी से राइफल छीनने की कोशिश की थी।

Load More