पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला है। इस दौरान लोगों ने 'शेम शेम' के नारे लगाए और कहा, "पहले हम हिंदुस्तान के वासी हैं और उसके बाद कश्मीर के वासी।" बकौल रिपोर्ट्स, हमले में 27 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।