पहलगाम में पर्यटकों पर हमला करने वाले एक आतंकी की तस्वीर आई सामने
'टाइम्स नाउ' ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में पर्यटकों पर हमला करने वाले एक आतंकी की तस्वीर X पर शेयर की है। पीछे से ली गई इस तस्वीर में आतंकी के हाथ में एके-47 दिख रही है। बकौल रिपोेर्ट्स, इस हमले में 27 लोगों की मौत हुई है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन 'द रेज़िस्टेंस फ्रंट' ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है।