पहलगाम में पर्यटक बनवा रहा था खुद का वीडियो, तभी अचानक चलने लगीं गोलियां
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में मंगलवार को एक पर्यटक खुद का वीडियो बनवा रहा था, तभी अचानक गोलियां चलने लगीं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके इस वीडियो में पर्यटक गोलियों की आवाज़ सुनने के बाद घबराकर भागता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोग मारे गए हैं जबकि कई अन्य लोग घायल हैं।