पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दुनिया के प्रमुख देशों ने क्या कहा?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर इज़रायल ने कहा है, "आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इज़रायल भारत के साथ एकजुट है।" अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका खड़ा है।" रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे एक क्रूर अपराध बताया है। फ्रांस और अर्जेंटीना ने भी आतंकी हमले की निंदा की है।