पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कल बंद रहेंगे दिल्ली के कई बाज़ार

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दिल्ली के कई बाज़ार कल (शुक्रवार) बंद रहेंगे। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने कहा कि दिल्ली के व्यापार संघों ने बाज़ारों को 'पूरी तरह बंद' रखने का आह्वान किया है। संगठन ने कहा, "इस क्रूर आतंकवादी हमले से...व्यापारी समुदाय में गहरा दुख है।" इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है।

Load More