पहलगाम व पुलवामा हमले को असम के विधायक ने बताया 'सरकार की साज़िश'; पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम में विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम को उनके विवादित बयान के लिए देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमीनुल ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में मंगलवार का पहलगाम हमला और 2019 का पुलवामा हमला सरकार की साज़िश थी। पुलिस ने अमीनुल के वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।