पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को सीधे तौर पर हैंडल कर रहा था हाफिज़ सईद: रिपोर्ट
एनडीटीवी ने रिपोर्ट किया है कि पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने वाले पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े टीआरएफ के आतंकियों को सीधे तौर पर लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख हाफिज़ सईद हैंडल कर रहा था। आतंकियों के इस मॉड्यूल को सईद का करीबी सैफुल्लाह भी देख रहा था। सईद और सैफुल्लाह दोनों पाकिस्तान से ऑपरेट करते हैं।