पहलगाम हमले के कुछ घंटों बाद आतंकियों ने उरी में की घुसपैठ की कोशिश, मुठभेड़ जारी
मंगलवार को हुए पहलगाम आतंकी हमले के कुछ घंटों बाद भारतीय सेना ने उरी (जम्मू-कश्मीर) में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना की चिनार कॉर्प्स के मुताबिक, 2-3 आतंकी बारामूला के उरी नाला में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे और रोके जाने पर उन्होंने फायरिंग की। सेना ने कहा कि मुठभेड़ जारी है।