पहलगाम हमले का ज़िपलाइन के दौरान वीडियो रिकॉर्ड करने वाले पर्यटक ने सुनाई आपबीती
पहलगाम हमले का ज़िपलाइन राइड के दौरान वीडियो रिकॉर्ड करने वाले पर्यटक ऋषि भट्ट ने बताया कि उनकी पत्नी के सामने दो लोगों को मारा गया। उन्होंने कहा, "पत्नी-बच्चे ज़िपलाइन से पहले नीचे पहुंच गए थे...उनका तीसरा टारगेट मैं होता...लेकिन दो लड़कों ने कहा कि पहले हमें जाने दें...मैंने उन्हें जाने दिया, इस 7 मिनट के अंतर से सुरक्षित हूं।"