पहलगाम हमले के पीड़ित की खून से सनी जैकेट थामकर पत्नी ने कहा- इसे कभी नहीं धोऊंगी
बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने पहलगाम हमले के कर्नाटक निवासी पीड़ित मंजूनाथ राव की पत्नी पल्लवी से मुलाकात पर कहा है कि पल्लवी ने राव की खून से सनी जैकेट थामकर कहा था कि वह इसे कभी नहीं धोएंगी। सूर्या ने कहा, "राव के बेटे ने मुझे बताया कि उसके पिता पहली और आखिरी बार विमान में बैठे थे।"