पहलगाम हमले के बाद BSF जवान जब पाक के कब्ज़े में गया तो विपक्ष को लगा कि अब मोदी फंसेगा: PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कहा है, "पहलगाम हमले के बाद जब हमारे बीएसएफ का एक जवान पाकिस्तान के कब्ज़े में गया तो विपक्ष को लगा कि अब मोदी फंस जाएगा। अब तो मोदी की फजीहत ज़रूर होगी।" उन्होंने कहा, "बीएसएफ का वह जवान भी आन, बान और शान के साथ वापस आया।"