पहलगाम हमले के बाद अटारी-वाघा चेकपोस्ट पर रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बंद रहा भारत का गेट
अटारी-वाघा एकीकृत चेकपोस्ट पर शुक्रवार को रिट्रीट सेरेमनी के दौरान भारत का गेट बंद रहा। पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनज़र भारत सरकार ने इस चेकपोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया है। बीएसएफ ने रिट्रीट सेरेमनी के दौरान होने वाले सेरेमोनियल डिस्प्ले को सीमित करने को लेकर कहा था कि शांति और उकसावा एकसाथ नहीं चल सकता।