पहलगाम हमले के बाद आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को जाएंगे श्रीनगर

पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को श्रीनगर का दौरा करेंगे। इस दौरान सेना के टॉप कमांडर्स उनके साथ रहेंगे। इसी बीच, विदेश मंत्रालय ने चीन और कनाडा समेत जी-20 के कई देशों के राजनयिकों को एक बैठक में घटना की जानकारी दी है।

Load More