पहलगाम हमले के बाद करणवीर मेहरा ने पढ़ी इमोशनल कविता, यूज़र्स ने दी प्रतिक्रियाएं
बिग बॉस-18 के विजेता करणवीर मेहरा ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में आतंकी हमले के बाद एक कविता पढ़ते हुए वीडियो शेयर किया है। कविता में उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम एकता की बात करते हुए कहा, "क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा था...या राम ने मस्जिद तोड़ी है?" इसपर यूज़र्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "आप ढोंगी हैं...वीडियो डिलीट कर दीजिए।"