पहलगाम हमले के बाद जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को किया कॉल, की मदद की पेशकश
इटली प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है जिसमें 26 लोग मारे गए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इटली का पूरा समर्थन जताया।" पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन के लिए मेलोनी की सराहना की।