पहलगाम हमले के बाद पहली बार कल होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, CCS की बैठक भी लेंगे PM
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के बाद 30 अप्रैल (बुधवार) को पहली बार केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, बैठक में केंद्र सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को ही कैबिनेट सुरक्षा कमेटी (सीसीएस) की बैठक भी लेंगे जिसमें सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा हो सकती है।