पहलगाम हमले के बाद बड़ी संख्या में कश्मीर की यात्रा रद्द कर रहे हैं पर्यटक
इंडियन असोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के मुताबिक, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर के लिए पर्यटकों द्वारा की गई बुकिंग्स तेज़ी से कैंसिल हो रही हैं। वहीं, राज्य के घरेलू टूर ऑपरेटर्स के संगठन के प्रमुख पीपी खन्ना ने कहा कि श्रीनगर और गुलमर्ग जाने वाले 30-40% टूरिस्ट अपनी डेस्टिनेशन बदलने की मांग कर रहे हैं।