पहलगाम हमले के बाद राष्ट्रपति के साथ शाह व जयशंकर की मुलाकात में दिखीं 2 लाल फाइलें
पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनज़र भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए कड़े फैसलों के बाद गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस मुलाकात में 2 लाल फाइलें नज़र आईं। भारत ने सिंधु जल समझौता और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीज़ा सेवा स्थगित कर दी है।