पहलगाम हमले को लेकर सलमान खान ने टाला ब्रिटेन का टूर; कहा- दुख की इस घड़ी में यही सही है
ऐक्टर सलमान खान ने सोमवार को कहा कि पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए दुखद आतंकी हमले के बाद उन्होंने ब्रिटेन का अपना टूर स्थगित कर दिया है। सलमान को 4 व 5 मई को मैनचेस्टर और लंदन में 'द बॉलीवुड बिग वन' कार्यक्रम मेंफॉर्मेंस देना था। सलमान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में यही सही है।