पहलगाम हमले जैसी घटनाएं भूल नहीं सकते: J&K के लिए राज्य का दर्जा मांगने वाली याचिका पर SC
जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग वाली एक याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले जैसी घटनाएं नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। कोर्ट ने कहा, "इस पर फैसला संसद और कार्यपालिका को लेना है।" सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को 8 हफ्ते में याचिका पर जवाब देने को कहा है।