पहलगाम हमला भूल गए तेजस्वी, जाति जनगणना कराने के फैसले पर जश्न मना रहे: LJP (R) सांसद
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के केंद्र सरकार के जाति जनगणना कराने के फैसले पर जश्न मनाने को लेकर एलजेपी (आर) सांसद अरुण भारती ने कहा, "तेजस्वी जश्न मना रहे हैं...पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों को भूल गए हैं।" गौरतलब है, तेजस्वी का लड्डू बांटते और पटाखे फोड़ते वीडियो सामने आया था।