पहलगाम हमले में PAK की भूमिका नहीं तो शहबाज़ शरीफ ने निंदा क्यों नहीं की?: दानिश कनेरिया
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर 'X' पर लिखा है, "अगर हमले में पाकिस्तान की भूमिका नहीं है तो प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने इसकी निंदा क्यों नहीं की?" उन्होंने लिखा, "पाकिस्तानी सेना हाई अलर्ट पर क्यों है?...क्योंकि अंदर से आप सच्चाई जानते हैं। आप आतंकवादियों को पनाह और पोषण दे रहे हैं, शर्म आनी चाहिए।"