पहलगाम हमले में बेटा खोने वाले शख्स ने प्रेमानंद महाराज से कहा- मन व्यथित है; उन्होंने दिया जवाब
पहलगाम आतंकी हमले में बेटे शुभम द्विवेदी को खोने वाले कानपुर निवासी संजय द्विवेदी हाल ही में संत प्रेमानंद के दरबार पहुंचे। उन्होंने पूछा, "मन बहुत व्यथित है...क्या करें?" इसपर प्रेमानंद महाराज ने कहा, "ऐसी स्थिति में बड़े-बड़े शूरवीरों का मन व्यथित हो गया...धैर्यवान बनें...रोने-व्यथित होने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा...आप डिप्रेशन में चले जाएंगे...इस व्यथा की पूर्ति नहीं हो सकती।"