पहलगाम हमले में बिहार निवासी आबकारी अधिकारी की भी हुई मौत, परिवार के सामने मारी गई गोली
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में बिहार के रहने वाले आबकारी अधिकारी मनीष रंजन की भी मौत हो गई है। हैदराबाद में तैनात मनीष अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे। बकौल रिपोर्ट्स, आतंकियों ने मनीष को उनकी पत्नी और 2 बच्चों के सामने गोली मारी। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में 26 लोग मारे गए हैं।