पहलगाम हमले में मारे गए नेपाल के सुदीप के परिवार ने सुनाई दर्द भरी दास्तान
'बीबीसी' के अनुसार, पहलगाम हमले में मारे गए नेपाल के सुदीप के जीजा युवराज ने कहा है कि हिंदू होने की वजह से आतंकवादियों ने उनके साले को मार दिया। उन्होंने कहा, "हम अल्लाह बोलकर छिप गए लेकिन मेरा साला नहीं छिपा। उसने कहा, 'मैं हिंदू हूं'।" सुदीप की बहन ने कहा, "उसने जान बचाने के लिए झूठ नहीं बोला।"