पहलगाम हमले में मरने वाले नरवाल का आज है जन्मदिन, परिवार ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के जन्मदिन पर उनके परिवार ने गुरुवार को करनाल (हरियाणा) में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। इस दौरान उनकी पत्नी हिमांशी ने कहा कि वह केवल शांति चाहती हैं। उन्होंने कहा कि लोग हिंदू-मुस्लिम और कश्मीरियों के खिलाफ नफरत को ना फैलाएं और वह बस शांति चाहती हैं।