पहलगाम हमले से गुस्साए लोगों ने हरियाणा में 3 बिरयानी शॉप में की तोड़फोड़, पलटी रेहड़ियां
रिपोर्ट के मुताबिक, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से नाराज़ लोगों ने बुधवार को अंबाला (हरियाणा) में 3 बिरयानी की दुकान पर तोड़फोड़ की और कई रेहड़ियां भी पलट दीं। घटना की अबतक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग बिरयानी की दुकान का बोर्ड तोड़ते दिख रहे हैं।