पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान में थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा: पुलिस
हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा है कि गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान में थी। सावन ने कहा, "अगर आपस में कोई लिंक है तो उसके लिए हम जांच कर रहे हैं। हमें सुराग मिले हैं कि उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे।" उन्होंने आगे कहा, "ज्योति स्पॉन्सर्ड ट्रिप्स पर पाकिस्तान जाती थी।"