पहलवानों के आंदोलन के दौरान भी हिरासत में ली गई थी संसद के बाहर अरेस्ट हुई महिला
संसद के बाहर कैनिस्टर के साथ गिरफ्तार हुई नीलम नामक महिला को मई में दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन के दौरान भी हिरासत में लिया गया था। पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान नीलम को हिरासत में लिए जाने की तस्वीर सामने आई है। बकौल रिपोर्ट्स, जींद (हरियाणा) की रहने वाली नीलम ने किसानों के विरोध-प्रदर्शन में भी भाग लिया था।