पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर मैंने कोई बयान जारी नहीं किया है: बीसीसीआई अध्यक्ष बिन्नी
विश्व कप-1983 विजेता भारतीय टीम द्वारा पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर संयुक्त बयान जारी करने के बाद टीम का हिस्सा रहे बीसीसीआई अध्यक्ष रॉजर बिन्नी ने कहा, "मैंने कोई बयान जारी नहीं किया है।" उन्होंने कहा, "मामले को सुलझाने के लिए पुलिस अधिकारी काम कर रहे हैं। बतौर पूर्व क्रिकेटर...मेरा मानना है कि खेल को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।"