पहला गाना उन पर कोरियोग्राफ किया था, वह हमेशा खास रहेंगी: आयशा जुल्का को लेकर फराह
कोरियोग्राफर व फिल्मेमकर फराह खान ने गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अभिनेत्री आयशा जुल्का के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मैंने अपना पहला गाना उन पर कोरियोग्राफ किया था, वह हमेशा खास रहेंगी।" फराह ने ऐक्ट्रेस के साथ एक अन्य तस्वीर शेयर कर लिखा, "आपसे मिलकर और यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि कुछ रिश्ते कभी नहीं बदलते ❤️।"